फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CT scan stopped in STH, machine damaged

एसटीएच में सीटी स्कैन बंद, मशीन खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
CT scan stopped in STH, machine damaged
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। कोविड मरीजों का अगर सीटी स्कैन की जरूरत पड़ी तो अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। गुरुवार को एक मरीज का सीटी स्कैन नहीं हो सका था। स्कैन मशीन के कार्ड रीडर में दिक्कत आने के कारण मशीन ठप थी। शुक्रवार को कार्ड रीडर ठीक होने के बाद दोपहर दो बजे से सीटी स्कैन मशीन ने काम करना शुरू किया। मशीन ठीक करने आ रहे इंजीनियर को किच्छा पुलिस ने रोक लिया। बेस अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विपिन पंत का पत्र जाने के बाद उसे छोड़ा गया और फिर उसने आकर मशीन ठीक की। दूसरी ओर महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, एसटीएच की सीटी स्कैन मशीन खराब होने से अस्पताल प्रबंधन की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। कोविड 19 मरीजों का अगर सीटी स्कैन करने की जरूरत पड़ी तो समस्या खड़ी होगी। साथ ही प्लाज्मा मशीन भी खराब पड़ी है। दो गंभीर मरीजों को प्लाज्मा दिया जाना है मगर मशीन खराब होने के कारण प्लाज्मा देने आए दानदातों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा सवाल यह है कि अगर प्लाज्मा मशीन जल्द ठीक नहीं हुई तो कोविड मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी न मिलने से खतरा पैदा हो सकता है।
इस संबंध में एसटीएच की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सलोनी उपाध्याय का कहना है कि इंजीनियर को सूचना दी है और उसके आज आने की संभावना है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन ठीक कराने को कहा है मगर इंजीनियर क्वारंटीन है। सोमवार को इंजीनियर के आने के बाद ही मशीन ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed