{"_id":"5921c2044f1c1b106b535f2e","slug":"crowds-of-patients-suffering-from-health-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य परीक्षण कराने को उमड़ी मरीजों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य परीक्षण कराने को उमड़ी मरीजों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण कराने को उमड़ी मरीजों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और सेंट्रल हास्पिटल की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटाबाग में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी। मरीजों को अमर उजाला फाउंडेशन और सेंट्रल हास्पिटल की ओर से निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
रविवार को गर्मी होने के बावजूद सुबह से ही मरीज आने लगे थे। सुबह 10 बजे से मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में 388 मरीजों ने पंजीकरण कराया। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला।
विज्ञापन
शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संजय जुयाल, वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. एचएस भंडारी, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. पुनीत गोयल, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष मौर्या, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा जुयाल ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
विज्ञापन
शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच निशुल्क की गई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जेनेरिक दवाएं भी मरीजों को दी गईं।