फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of tourists in nainital

नैनीताल में सैलानियों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists in nainital
नैनीताल में बुधवार को मल्लीताल क्षेत्र में दोनों तरफ वाहन रेंग-रेंगकर चलते हुए। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी/नैनीताल। नए साल के पहले दिन ही लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा। सैलानियों की भीड़ के चलते सरोवर नगरी में सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हल्द्वानी और रानीबाग में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से लेकर मस्जिद चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। माल रोड के साथ ही हल्द्वानी, भवाली एवं कालाढूंगी रोड पर भी दिनभर जाम की स्थिति रही। सभी छोटे-बड़े पार्किंग स्थल दोपहर तक पैक हो गए। सैलानियों को सड़क किनारे भी वाहन खड़े करने पड़े। हालांकि, ऐसे वाहनों का पुलिस ने चालान काटा और कई में जैमर लगाया।
विज्ञापन

हल्द्वानी में रामपुर और बरेली रोड की ओर से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दोपहर तक सरगम टॉकीज से लेकर सिंधी चौराहे तक जाम लगा रहा। बरेली रोड पर सड़क घिरने के कारण जाम लगता रहा। दोनों मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से रोडवेज सेवा प्रभावित रही। इधर रानीबाग में वाहन रेंगकर चलते रहे। काठगोदाम चौकी प्रभारी डीएस मेहता ने बताया कि नववर्ष पर लोग शीतला मां के दर्शन करने गए थे। दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते दिक्कत हुई। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने भी यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच दोनों अधिकारियों ने जाम की स्थिति पैदा होने पर अन्य स्थानों से फोर्स को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में कई के मोबाइल गायब
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट पर उमड़ी भीड़ के दौरान आधा दर्जन से अधिक सैलानियों के मोबाइल गायब हो गए। सैलानियों ने पुलिस से शिकायत की, मगर मोबाइल नहीं मिले। सैलानियों ने इसकी शिकायत पंत पार्क में मौजूद पुलिस कर्मियों से की, लेकिन न तो मोबाइल मिले और न कोई जेबकतरा ही।

टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ बढ़ने पर नैनीताल से हल्द्वानी, भीमताल, भवाली एवं अन्य क्षेत्रों को जाने वाले परिवहन निगम के वाहन कम पड़े गए। इसके चलते रोडवेज स्टेशन में भी सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, भीड़ का फायदा उठाते हुए टैक्सी चालकों ने सैलानियों से हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल एवं भवाली का मनमाना किराया वसूला। हल्द्वानी तक का एक व्यक्ति का किराया 200 से 300 रुपये तक वसूला गया, जबकि सामान्य दिनों में एक व्यक्ति किराया 80-100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed