फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of Tourist in nainital

दिल्ली, देहरादून, नैनीताल के लिए उमड़ी भारी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Tourist in nainital
हल्द्वानी। होली के बाद रविवार को दिल्ली, देहरादून वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गईं। हाल ये रहा कि रोडवेज प्रबंधन को दिल्ली रूट पर 17 अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं। इसके बाद भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ। रोडवेज प्रबंधन ने नैनीताल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज बस अड्डे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में सुबह से ही भारी इजाफा हुआ। दिल्ली रूट की बसें जैसे ही बस अड्डे में पहुंचती कि यात्रियों की भीड़ बस में टूट जाती। उधर दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बसें मिली। उधर रोडवेज बस अड्डे में बैठने के लिए भी यात्रियों को जगह नहीं मिली। यात्री घंटों धूप में खड़े रहे। रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली रूट पर देर शाम तक 17 बसें अतिरिक्त भेजीं।
विज्ञापन

उधर नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ। यहां भी यात्रियों को बस के लिए आधे से एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। नैनीताल रूट पर रोडवेज प्रबंधन तीन बसों के फेरे भी बढ़ाए। उधर देहरादून रूट पर भी भीड़ देखने को मिली। देहरादून रूट पर चलने वाली अधिकांश बसें पूरी क्षमता के साथ चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, देहरादून और नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। यात्रियों के लौटने के कारण रोडवेज प्रबंधन को करीब 17 बसें अतिरिक्त चलानी पड़ी।
सुरेंद्र बिष्ट एआरएम हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed