{"_id":"635c1b032b285526941f029d","slug":"crowd-of-passengers-for-buses-in-roadways-haldwani-news-hld480248196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में बसों के लिए लगी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में बसों के लिए लगी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन देते विमर्श संस्था से जुड़े किशोर किशोरी स
- फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी/नैनीताल। दीपावली त्योहार के बाद अब घर गए हुए कर्मचारी, अधिकारी वापस लौटने लगे हैं। इससे अधिकतर रूटों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। परिवहन निगम ने भी यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखकर रूटों पर बसें बढ़ा दी हैं। कई रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
शुक्रवार को हल्द्वानी और नैनीताल रोजवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली रूट पर थे। इस वजह से रोडवेज को पांच बसों का बेड़ा बढ़ाना पड़ा। बस स्टेशन इंचार्ज इंद्रा भट्ट ने बताया कि देहरादून और चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों का दबाव रहा था। इसमें आनलाइन बुकिंग यात्रियों ने कराई थी। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, इससे परिवहन निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।
इधर नैनीताल में दीपावाली की छुट्टियों के बाद अब यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए हैं। तल्लीताल स्टेशन इंचार्ज आरके रौतेला ने बताया कि किसी भी स्टेशन के लिए यदि यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है तो जरूरत के हिसाब से वहां के लिए बसें भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर यात्रियों के संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
सिमलखा के लिए बसों का संचालन कराने की मांग
नैनीताल। विमर्श संस्था के किशोर किशोरी संगठन से जुड़े बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा न्याय पंचायत के बच्चों ने डीएम धीराज गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपकर सिमलखा के लिए बसों का संचालन कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होने से उनके पठन-पाठन में विपरीत असर पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र से युवा स्नातक की पढ़ाई के लिए डिग्री कॉलेज बेतालघाट जाते हैं लेकिन इस मार्ग पर सरकारी बसों का संचालन नहीं होता है। बसें नहीं चलने से कई छात्राएं स्नातक की पढ़ाई से वंचित हो रहीं हैं। परीक्षा के दौरान उन्हें करीब 16-17 किमी तक पैदल सफर करना पड़ता है। ज्ञापन में नीरज, तनुजा, कमल, मीरा, नीलम, ऋषिभ आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद