{"_id":"65985851c66715e0450a954e","slug":"cross-fir-in-ghatgarh-shooting-case-nainital-news-c-238-1-shld1020-2115-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घटगढ़ गोलीकांड मामले में क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घटगढ़ गोलीकांड मामले में क्रॉस एफआईआर
Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के पास घटगड़ क्षेत्र में हरियाणा के पर्यटकों और रिजार्ट स्वामी के बीच हुए विवाद में महिला पर्यटक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
29 दिसंबर की देर रात घटगड़ क्षेत्र में वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय रिजार्ट संचालक व हरियाणा के पर्यटकों के बीच विवाद हो गया था। गोली लगने से रिजॉर्ट संचालक घायल हो गया था। रिजार्ट संचालक के भाई आदित्य कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के तीन पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महिला पर्यटक प्रीति ने अज्ञात लोगों पर संगीन आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में अज्ञात युवकों पर वाहन रोकने, गालीगलौज, मारपीट और बेटियों को कार से खींचकर जंगल में ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने पहले पक्ष के अज्ञात युवकों के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।