फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman kidnapped misconduct

युवती को अगवा कर दुराचार

Sat, 05 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped misconduct
रेप - फोटो : graphic

नाबालिग को अगवा कर दुराचार करने के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


घटना केे बाबत पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि आमपोखरा निवासी शंकर उसकी नाबालिग पुत्री को 1 नवंबर को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। घटना वाले दिन आरोपी ने नाबालिग को गांव की एक झोपड़ी में रखा।
विज्ञापन


इस दौरान शादी का दबाव बनाने पर जब किशोरी ने  विरोध किया तो उसके साथ दुराचार किया गया।  दूसरे दिन घर पहुंची नाबालिग ने जब परिजनों को आप बीती सुनाई तो उनके होश उड़ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पक्ष ने यह भी बताया कि आरोपी ने मुंह खोलने पर पीड़िता की बड़ी बहन के बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी दे रहा है। घटना के बाद किशोरी के परिजन आरोपी के घर गए तो आरोपी ने उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 504, 506 और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच महिला एसआई सुमन पंत को सौंप दी है। पुलिस ने  नाबालिग का संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया।

युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज

नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ होटल में दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को चिल्किया निवासी आरिफ अपने साथ कार में बैठाकर रामनगर के एक होटल में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुराचार किया।


पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 504, 506 और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक शशिप्रभा को सौंपी गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed