फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Who between Monica and Pankaj?

मोनिका और पंकज के बीच आखिर कौन?

Wed, 25 Feb 2015 01:12 AM IST
अरविंद उपाध्याय/अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 25 Feb 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Who between Monica and Pankaj?

मोनिका और पंकज की मौत कई सवाल छोड़कर चली गई। आखिर पंकज ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इससे हर कोई स्तब्ध है। पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल पर यकीन करें तो पंकज और मोनिका की जिंदगी में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री हो चुकी थी। पंकज इससे नाखुश था और मोनिका को यही समझाने दुबई से यहां आया था। बुलाने पर मोनिका के रुद्रपुर आने से इनकार करने पर वह उससे मिलने उसके घर पहुंचा। मोनिका को मारकर खुद आत्महत्या करने का फैसला पंकज पहले ही करके आया था, यही कारण था कि वह तमंचा साथ लेकर पहुंचा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंकज और मोनिका के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को कोई एतराज नहीं था। परिवारों ने मोनिका और पंकज को शादी के बंधन में बांधने की तैयारी कर ली। मार्च में दोनों की शादी तय थी, लेकिन मोनिका के दादा की मौत होने पर शादी की तिथि अक्तूबर करनी पड़ी। शादी से दोनों काफी खुश थे। पुलिस का कहना है कि पंकज करीब छह माह पहले ही दुबई गया था। वहां अच्छा-खासा कमा रहा था। धूमधाम से शादी के लिए पैसा भी जमा कर रहा था। दुबई जाने के बाद भी मोनिका से फोन पर उसकी अक्सर बातचीत होती थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि कुछ महीनों से मोनिका किसी दूसरे युवक से मेलजोल बढ़ा रही थी। जब इसकी सूचना पंकज के दोस्तों को हुई तो उन्होंने पंकज को बताया। पंकज इससे आगबबूला हो गया और मोनिका को समझाने लगा। इसके बाद ही पंकज दुबई से यहां आया और परिवार को भनक तक लगने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पंकज ने मोनिका को समझाने के लिए रुद्रपुर बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया और दोनों के बीच फोन पर कहासुनी भी हुई। पंकज इससे टूट गया और तमंचा लेकर मोनिका को मारने उसके घर पहुंच गया। पंकज ने मोनिका को मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दोनों के बीच हुई थी हाथापाई
फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल से मोनिका के सिर के टूटे बालों को गुच्छा मिला है। पुलिस को आशंका है कि गोली मारने से पहले मोनिका एवं पंकज के बीच कहासुनी और हाथापाई भी हुई। इसी दौरान मोनिका के सिर के बाल टूटकर गिरे। बेड पर आधी रजाई जमीन में गिरी थी। मोनिका पांच भाई एवं बहनों में तीसरे नंबर की थी।

इकलौते बेटे की लाश देख बेहोश हुए पिता
पंकज के पिता राम सिंह को मालूम नहीं था कि उनका बेटा दुबई से भारत आया है। परिवार वाले पंकज के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे कि ताकि शादी की तैयारियां हो सके, लेकिन बेटे ने मां-बाप के सपनों पर पानी फेर दिया। घटना की सूचना पर मदनपुर पहुंचे पिता राम सिंह शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़े। राम सिंह के साथ भतीजा हरीश भी आया था। हरीश ने बताया कि पंकज से मंगलवार सुबह ही फोन पर बात हुई और रुद्रपुर आने की सूचना दी थी।


पढ़ाई के वक्त हुई थी दीपांशु से दोस्ती, तमंचे के बारे में पूछताछ
प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद खुद आत्महत्या करने वाले पंकज कार्की की दीपांशु से दोस्ती पालीटेक्निक की पढ़ाई के दौरान हुई थी। छह माह पहले ही पंकज दुबई गया था। पुलिस घटना की जानकारी लेने के लिए दीपांशु से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि पंकज को तमंचा कहां से मिला। पुलिस को यकीन है कि दिपांशु घटना में प्रयुक्त तमंचे के बारे में जानकारी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed