{"_id":"57e6cee94f1c1bc32ca83926","slug":"where-the-french-went-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"...आखिर कहां लापता हो गया फ्रांसीसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...आखिर कहां लापता हो गया फ्रांसीसी
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीहाउस में भांग उगाने वाले फ्रांसीसी अलबंजी के अचानक लापता होने के 24 घंटे बाद भी राजस्व उसका सुराग नहीं लगा सकी है। लोगों में चर्चा है कि अमर उजाला में खबर छपने के तुरंत बाद फ्रांसीसी आखिर कहां चला गया कि उसके बारे में किसी को कुछ पता ही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पहले अमर उजाला ने शीतला छतौला में फ्रांसीसी अलबंजी द्वारा पॉलीहाउस में की जा रही भांग की खेती का भंडाफोड़ किया था। तब डीएम दीपक रावत ने कहा था कि पूरे मामले की जांच कर अलबंजी और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लेकिन, इससे पहले कि अलबंजी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती, अमर उजाला में खबर छपते ही अलबंजी अपनी बाइक समेत लापता हो गया। पॉलीहाउस में भी जहां भांग उगाई गई थी, वहां रातोंरात आखिर फूल और सब्जी के गमले कब रखकर सफाई कर दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस अब तक केवल इतना ही पता कर सकी है कि जिस मकान में अलबंजी रह रहा था, वह स्थानीय निवासी प्रमोद बिष्ट ने किसी इस्राइली महिला शीरा अयालोन को किराए पर दिया था।
शीरा के वीजा की अवधि खत्म होने को थी, लिहाजा वह उसे रिन्यू कराने गई हुई है। लेकिन, अलबंजी कहां गया इसका पता लगाने में राजस्व पुलिस अब तक फेल साबित हुई है। चर्चा है कि अलबंजी खुद भाग गया या फिर उसे भगा दिया गया।
देखने वाली बात यह भी है कि यह मामला कब राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हैंडओवर किया जाता है। लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की उदासीनता के चलते ही पहाड़ के शांत गांव अपराधियों की पसंदीदा जगह बन रही हैं। लोगों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।