{"_id":"4a198c131a3ef4ec88464190d2a2b4dd","slug":"vjunia-hldu-organically-after-the-stress-force-deployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजूनिया हल्दू में बवाल के बाद तनाव, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वजूनिया हल्दू में बवाल के बाद तनाव, फोर्स तैनात
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 19 Jul 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटाबाग के वजूनिया हल्दू में बवाल को लेकर दूसरे दिन भी तनाव रहा। एसपी सिटी ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गांवों के इर्द गिर्द जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी है। कालाढूंगी पुलिस ने एक दूसरे की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
वजूनिया हल्दू में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी जीप को रोकने की कोशिश की लेकिन जीप सवार ग्रामीणों को धक्का मारकर भागने लगे। ग्रामीणों ने घेरकर जीप को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मवेशी वध के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जीप रोकने की जानकारी मिलते ही कालाढूंगी से कुछ लोग सरिये और रॉड लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच, हमलावरों ने ग्रामीणों की पिटाई दी। बवाल की सूचना के आधार पर कोटाबाग चौकी के दरोगा मौके पर पहुंचे लेकिन पथराव से दरोगा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
रात में भाजयुमो नेता विकास भगत ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए धरना दिया तो पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयार हो गई। ग्राम प्रधान नवीन गरजौला का कहना है कि हमले में छह लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने पांच लोगों के घायल होने की सूचना पुलिस को दी है।
थानाध्यक्ष संजय पाठक का कहना है कि दोनों तरफ से बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है।
घटना का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी ने भी कालाढूंगी क्षेत्र का दौरा कर लोगों से जानकारी हासिल की है। दूसरे दिन गांवों में तनाव कायम रहा लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कोटाबाग क्षेत्र में हुई घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण शाखा अध्यक्ष भुवन भट्ट का आरोप है कि घटना में शामिल लोग मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे।
जिसको देखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में मोहन कांडपाल, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र कपिल, जीवन पंत, राजू सुयाल, ललित मोहन, प्रशांत भोजक, मानोज पांडे, सूरज नेगी आदि मौजूद थे।