{"_id":"57f402ea4f1c1b8d32270c8e","slug":"vehicle-theft-incidents-took-effective-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगे
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय रौतेला ने मंगलवार को कुमाऊं भर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इस पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का पता लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रसंघ चुनावों के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी डिग्री कालेजों में पुलिस प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने को कहा।
विज्ञापन
डीआईजी रौतेला ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर हर जिले में दोपहिया वाहनों की चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग, बिना हेलमेट तथा बार्डर चेकिंग की जाए। उन्होंने दशहरा, दीपावली व मोहर्रम आदि त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि सामुदायिक पुलिस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। संगीन अपराधों में लिप्त बाहरी अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेकर उनका सत्यापन कराया जाए। रौतेला ने कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अगले 15 दिनों में विशेष अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि हर जिले के पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने जिले की अपराध, कानून व्यवस्था की स्थिति व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति से संबंधित अपराधों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने को कहा।
बैठक में नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, यूएस नगर के सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, अल्मोड़ा के दलीप सिंह कुंवर, पिथौरागढ़ के अजय जोशी, बागेश्वर के सुखवीर सिंह तथा चंपावत नवनीत सिंह आदि थे।
बागेश्वर के कांस्टेबल रणजीत लाल हुए सम्मानित
बैठक के दौैरान डीआईजी अजय रौतेला ने कोतवाली बागेश्वर में तैनात कांस्टेबल रणजीत लाल को प्रशस्ति पत्र व एक हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रणजीत ने 4 सितंबर 2016 को रिंकू वाल्मीकि (27) पुत्र उमेश लाल निवासी लोनिवि कालोनी तहसील रोड बागेश्वर जो सरयू नदी में नहाते समय डूब गया था को अपनी जान की परवाह किए बैगर अदम्य साहस का परिचय देकर बिना किसी देरी के नदी में कूदकर निकाला था।