फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Udham Singh Nagar, Udham of Inspector

ऊधमसिंह नगर के दरोगा का ऊध्ाम

Sun, 15 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 15 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar, Udham of Inspector

राजकीय महिला अस्पताल के सामने शनिवार दोपहर ऊधमसिंह नगर जिले के एक दरोगा ने सड़क पर कार खड़ी कर दी। व्यस्त और संकरी सड़क पर कार खड़ी करने से जब सिपाही ने मना किया तो दरोगा ने उसे पद का रौब दिखाते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। यही नहीं सिपाही को धमकी तक दे डाली कि अब दिखाऊंगा दरोगा क्या होता है। इधर, जाम लगने पर मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी ने हस्तक्षेप किया तो दरोगा ने कार हटाई। कोतवाली थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने समझाकर दरोगा को भेज दिया।

विज्ञापन


यातायात पुलिस का सिपाही राजेंद्र सिंह पांगती कालाढूंगी चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। इस बीच राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने दरोगा ने अपनी कार खड़ी कर दी। संकरे रास्ते में कार खड़ी होने के कारण जाम लगने लगा। सिपाही ने तत्काल रास्ते से कार हटाने के लिए कहा तो दरोगा को यह बात नागवार लगी और कार से उतरकर सिपाही को गालियां बकने लगा। बताया कि वह ऊधमसिंह नगर में स्पेशल सेल में दरोगा है। सिपाही ने कहा कि सादी वर्दी में रहने के कारण उसे मालूम नहीं था कि वह दरोगा है।
विज्ञापन


इस बीच यातायात की स्थिति गंभीर होने पर तत्काल मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी ललित जोशी मौके पर पहुंचे तो दरोगा फिर सिपाही की खिंचाई करने लगा। चौकी प्रभारी ने दरोगा को समझाकर कार हटवाई। इसके बाद चौकी प्रभारी सिपाही और दरोगा को लेकर  कोतवाली आए। यहां पुलिसकर्मियों ने दरोगा को समझाकर वापस भेज दिया। वहीं निर्दोष सिपाही निराश होकर ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed