{"_id":"589b7bb54f1c1ba32037870b","slug":"two-arrested-with-three-leopard-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की तीन खालों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की तीन खालों के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए की तीन खालों के साथ दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने काठगोदाम पुल से दो लोगों को गिरफ्तार कर तेंदुए की तीन खालें को बरामद किया। खालों का खरीददार कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से भाग निकला। वन विभाग की टीमें गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
तराई पूर्वी वन प्रभारी नीतीशमणि त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि गोपनीय सूचना पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से काठगोदाम पुल पर घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम ने दोनों के पास से प्लास्टिक के बोरे में रखी तेंदुए की तीन खालों को बरामद किया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में चंपावत जिले के पाटी निवासी कल्याण सिंह पुत्र दीवान सिंह और चिंता सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह शामिल हैं। दोनों को खालें कहां से मिलीं, इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। वन अधिकारियों को पता चला है कि यूपी से खालों का एक खरीददार आया था, लेकिन वन विभाग की टीम को देखते ही वह भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी में एसटीएफ के उपनिरीक्षक केपी टम्टा, महेंद्र गिरी, वन विभाग के एसडीओ बाबूलाल, रेंजर आरएस मनराल आदि शामिल थे।