फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thunder in the police station against the husband of the BJP leader

भाजपा नेता के पति के खिलाफ थाने में हंगामा

Mon, 18 Sep 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Thunder in the police station against the husband of the BJP leader
भाजपा नेता के पति के खिलाफ थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माया कोश्यारी के पति रमेश सिंह कोश्यारी के खिलाफ रविवार को महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। वे थाने जा धमकीं और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि रमेश सिंह ने गांव के बच्चों पर चोरी का इल्जाम लगाकर घर बुलाया और पूछताछ करने के बहाने पिटाई की।

विज्ञापन


विरोध करने पर एक महिला से भी मारपीट की गई। महिलाओं ने रमेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। पांच घंटे बाद माफी मांगे जाने के बाद हंगामा शांत हुआ। थाने पहुंचीं महिलाओं का कहना था कि सरकार होने के कारण महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पति दबंगई पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


लोगों को परेशान कर रहे हैं। महिलाओं ने उन पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रमेश कई दिनों से बच्चों को परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस चुप रहती है। पांच घंटे तक थाने में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की मगर वे गिरफ्तारी की जिद पर अड़ी रहीं। बात न बनती देख पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुला लिया।

काफी देर बाद राजीनामा हो सका। धरना-प्रदर्शन में लीला देवी, शीला, हीरा देवी, शोभा देवी, बीना देवी, ममता देवी, मंजू देवी, गंगा देवी, चंपा देवी, पुष्पा देवी, नीमा देवी, कृष्णा देवी, पूजा देवी, सुमित्रा देवी, रेनू, कलावती, कमला, सुनीता, जानकी, चंद्रा, लक्ष्मी मेहता, राजेंद्र, राहुल, मनोज मेहता, सचिन कुमार, त्रिलोक सिंह, ललित दानी, डीगर सिंह मेहता, विजय राई, रज्जी बिष्ट, मनोज डसीला आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed