{"_id":"58c996c54f1c1b1d6132bc20","slug":"three-atms-hacked-by-29-5-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एटीएम हैक कर साढ़े 29 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन एटीएम हैक कर साढ़े 29 लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीआईसीआई बैंक के तीन एटीएम को हैक कर जालसाजों ने साढ़े 29 लाख रुपए निकाल लिए। एटीएम को सर्विस देने वाली कंपनी की सीसीटीवी फुटेज और विभागीय जांच के बाद यह मामला सामने आया। इस मामले में कंपनी के लीगल एडवाइजर की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फुटेज लेकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को सर्विस देने वाली कंपनी हिटाची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के लीगल एडवाइजर सतवीर सिंह ने एटीएम से पैसा निकालने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को देने के बाद मुखानी थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के पार्वती मोहल्ला स्थित एटीएम को हैक कर बदमाशों ने 31 जनवरी को आठ लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन
इसी तरह चीनपुर हरिपुर नायक स्थित एटीएम से 19 फरवरी को 16 लाख रुपए और पार्वती मोहल्ला लालडांठ से पांच लाख रुपए कम पाए गए। इस मामले में सीसीटीवी चेक करने और विभागीय जांच के दौरान जालसाजों द्वारा पैसा निकालने का पूरा सच सामने आया। मुखानी थानाध्यक्ष केआर पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दून साइबर थाने की पुलिस करेगी जांच
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि एटीएम से पैसा निकालने का मामला देहरादून साइबर थाने को भेजा जाएगा। अभी पुलिस ने बैंक के जांच अधिकारियों से फुटेज हासिल किया है। फुटेज में कई संदिग्ध लोगों के चेहरे सामने आए हैं। जिला पुलिस साइबर थाने को संदिग्धों के बारे में साक्ष्य इकट्ठा कर देगी। साइबर सेल पता लगाएगा कि बदमाशों ने किस प्रकार एटीएम से पैसा निकाला है। प्राथमिक जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं।