फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three arrested in killing of leopard

तेंदुए की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 01 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in killing of leopard

एक सप्ताह पूर्व हाथीडंगर नहर से बरामद तेंदुए के शव के मामले में वन विभाग ने तीन लोगों को पकड़ा है, जबकि दो लोग फरार है। पकडे़ गए लोगों ने फसलों को जंगली सुअरों से बचाने के लिए एक खेत स्वामी के कहने पर ही तार लगाकर करंट छोड़ा था, जिसकी चपेट में आने से तेंदुआ मर गया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर तार भी खेत से बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बीती 25 जनवरी की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वनकर्मियों ने हाथीडंगर नहर से एक तेंदुए का शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने जांच शुरू की तो ग्राम मोतीपुर के केवल सिंह पुत्र मोती सिंह के खेत में कुछ असामान्य लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


काफी पड़ताल के बाद पता चला कि खेत स्वामी ने ही वन्यजीवों खासकर जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए तारबाड़ कर करंट प्रवाहित कराया था। लेकिन इसकी चपेट में तेंदुआ आकर मर गया। डीएफओ राहुल ने बताया कि तेंदुए की मौत होने के बाद आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद आरोपियों ओमप्रकाश पुत्र राम सिंह निवासी भगतपुर मड़ियाल, अमृतपाल पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गुमानपुर और लखविंदर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी धर्मपुर औलिया को गिरफ्तार कर लिया जबकि ओमप्रकाश का भाई विजयपाल और मुख्य आरोपी खेत स्वामी केवल सिंह फरार हो गए।


पकड़े गए आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपियों की तलाश में छापामार कार्रवाई जारी है। अभियान में रेंज अधिकारी जगमोहन सिंह रावत, पीतांबर दत्त तिवारी, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, मोहन पांडे, चंद्रप्रकाश, हरि राम, जगदीश चौबे, सुंदर सिंह, शंकर दत्त पनेरू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed