फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft

ओटी टेक्नीशियन के घर का ताला तोड़ हजारों का माल उड़ाया

Fri, 08 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft

मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा नेता और रिटायर्ड फौजी के घर हुई चोरी के 24 घंटे बाद एक बार फिर चोरों ने पुलिस गश्त का धता बताकर बिठौरिया क्षेत्र में ही दिन दहाड़े एक बंद घर का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर लिया।

विज्ञापन


इस बार चोरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात ओटी टेक्नीशियन के घर को निशाना बनाया। राहत की बात यह रही कि चोरी कर भागने का प्रयास कर रहे एक चोर को वहां से गुजर रहे युवकों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोरी के माल के साथ भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर उसके साथियों की धरपकड़ को दबिश भी दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। चोरों की धरपकड़ को एक टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


बिठौरिया नंबर एक आकाश इनक्लेव निवासी देवेंद्र सिंह सुगढ़ा सुशीला तिवारी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने गांव पिथौरागढ़ गए हैं। उनकी बड़ी बहन नंदा पलियाल पत्नी राजेंद्र सिंह पास में ही एक मकान में किराए में रहकर अपना मकान बनवा रही हैं। देवेंद्र के गांव चले जाने पर रात को नंदा ही उनके घर में सोने के लिए जाती है। गुरुवार सुबह नंदा अपने भाई देवेंद्र के घर में ताला लगाकर चली गई। दोपहर करीब दो बजे दो युवकों ने देवेंद्र के घर का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों को चोरी के माल के साथ जाते वहां से गुजर रहे दो युवकों ने देख लिया। इस पर उन्होंने उनका पीछा किया तो एक चोर भाग गया, जबकि दूसरे को उन्होंने धर दबोचा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे मुखानी थानाध्यक्ष संजय पांडे, एसआई संजय जोशी ने चोर को हिरासत में लेकर फरार चोर की धरपकड़ को दबिश भी दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम यूपी के जिला मुरादाबाद कटघर निवासी असलम बताया, जबकि फरार साथी मझोला मुरादाबाद निवासी जावेद है।

एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से चोरी का एलसीडी और 35 सौ रुपए बरामद हुए हैं। शीघ्र ही मुखानी थाना क्षेत्रों में हुए अन्य चोरियों का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

नहीं हुआ चोरी का सही आकलन
पुलिस के मुताबिक चोरी का सही आकलन नहीं हो पाया है। गृहस्वामी देवेंद्र की बहन नंदा के मुताबिक चोरी कितने की हुई है, इसका सही अंदाजा उसके भाई देवेंद्र के आने पर ही होगा। पकड़े गए चोर के पास से एक एलसीडी और 35 सौ रुपए मिले हैं, जो उसके भाई के घर से चोरी किए हैं। देवेंद्र के आने पर ही चोरी हुए सामान की जानकारी हो सकेगी।


युवकों की बहादुरी को सलाम
दिनदहाड़े बंद घर की चहारदीवारी फांदकर दो-तीन युवकों को एलसीडी समेत अन्य सामान ले जाते देख मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले लालडांठ निवासी मुकेश पुत्र हरीश चंद्र और भारत पुत्र स्व.किशन राम का माथा ठनक गया। इससे पहले कि चोरी के माल के साथ चोर भागते मुकेश ने उनका पीछा शुरू कर दिया। मुकेश को चोरों के पीछे भागते देख भारत भी उसके पीछे हो लिया। हालांकि इस दौरान एक चोर चकमा देकर हाथ से निकल गया, लेकिन एलसीडी के साथ भाग रहे चोर को मुकेश ने पकड़ लिया। मुकेश के अनुसार खुद को घिरा देख चोर ने उसे डराने के लिए पत्थर भी फेंके, लेकिन वह डरा नहीं। किसी तरह तीन सौ मीटर तक चोर का पीछा कर उसने उसे पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए चोर ने उसे लालच भी दिया। कहा कि उसके पास 3500 रुपए और जो एलसीडी है, उसे वह रख ले और उसे छोड़ दें। इसी बीच मुकेश का साथी भारत भी पहुंच गया तथा उसे पकड़कर लोगों को जानकारी दी। दोनों युवकों की बहादुरी की लोगों ने उनकी खूब तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed