{"_id":"392a919c975b826846337ca96d6a9a2b","slug":"the-young-man-robbed-jhrkhuranon-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को जहरखुरानों ने लूटा
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस से दिल्ली से रामनगर आ रहे भिकियासैंण के युवक को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया। बेहोशी की हालत में रोडवेज परिसर में पड़े युवक को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम भूपाल पुत्र बालम सिंह निवासी भिकियासैंण बताया। उसने बताया कि शनिवार रात वह रोडवेज बस से रामनगर आ रहा था।
इस दौरान रास्ते में युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी का फायदा उठाकर युवक उसके पर्स में रखे चार हजार रुपये समेत बेग लेकर फरार हो गया। इसमें उसके कपड़े भी थे।
विज्ञापन