फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The two sides fight in different communities

अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट

Sun, 19 Apr 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)। Updated Sun, 19 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों के दर्जनों लोगों का थाने में जमावड़ा लग गया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते एहतियातन पीएसी बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर रात मुख्य बस स्टैंड के पास दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे और बोतलें चली। मारपीट होते देख आसपास के दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। मारपीट से बाजार में अफरा-तफरी फैल गई। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां भांजकर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा।

विज्ञापन


देर रात पूरनपुर निवासी शेखर जोशी ने कालाढूंगी निवासी यूनुस, मो. सलमान, मो. शहजाद, जाकिर, सलीम आदि पर बेवजह झगड़ा कर मारपीट और जानलेवा हमला करने की तहरीर पुलिस को सौंपी। वहीं, दूसरे पक्ष के यूनुस ने भी शेखर जोशी, नीरज तिवारी, भगवान सिंह मेहरा, कल्ली, महिपाल सिंह के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी। थानाध्यक्ष केआर पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एहतियातन नगर में पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed