फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The second day of open market organically, Force

बवाल के दूसरे दिन बाजार खुले, फोर्स तैनात

Fri, 29 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The second day of open market organically, Force
बाजार में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बवाल के दूसरे दिन बाजार खुल गए और माहौल सामान्य रहा । हालांकि एहतियात बाजारों में पुलिस फोर्स तैनात रही। कोतवाल का कहना है कि पुलिस बवाल करने वालों को चिन्हित करने के लिए सरकारी और प्राइवेट वीडियो फुटेज मंगाकर उनको देखा जाएगा। इसके बाद बवाल करने वाले चिन्हित होंगे। 

विज्ञापन


दुकान खरीदने के विवाद को लेकर बुधवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गयी है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बवाल रहा और बाजार भी बंद करा दिया गया। शुक्रवार को दुकानों के खुलने से बाजार की रौनक लौट आई। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए एहतियात के तौर पर बाजार में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस का कहना है कि सामान्य स्थिति होने पर फोर्स हटा ली जाएगी।
विज्ञापन


इधर कोतवाल आर एस मेहता का कहना है कि मीरा मार्ग और बाजार क्षेत्र में बवाल करने वालों के खिलाफ अभी कार्रवाई करने के लिए कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस सरकारी और प्राइवेट वीडियो की फुटेज से अशांति फैलाने वालों को चिन्हित करेगी।  मारपीट के संबंध में दर्ज जुबेर और सौरभ के मुकदमे की विवेचना मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी चेतन रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को बयान के लिए नोटिस तामील करा दिया गया है। अशोक अग्रवाल की तहरीर पर अलग से मुकदमा दर्ज नहीं होगा। इस तहरीर को सौरभ के मुकदमे में शामिल किया जाएगा। समझौते से मुकदमे का कोई लेना देना नहीं रहेगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed