फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The patient had dengue were surgery preparation

मरीज को था डेंगू कर रहे थे सर्जरी की तैयारी

Thu, 10 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
मरीज को इलाज न मिलने और बीपीएल कार्ड होने के बावजूद जांचों का पैसा जमा कराने के मामले को जिलाधिकारी दीपक रावत ने गंभीरता से लिया। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और मरीज की कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन


मंगलवार को खेम चंद्र मेलकानी पत्नी हेमा मेलकानी (44) को लेकर सुबह साढ़े नौ बजे एसटीएच पहुंचे थे। खेम चंद्र का आरोप था किसी भी डाक्टर ने मरीज को नहीं देखा।

विज्ञापन


बेस अस्पताल के पर्चे के आधार पर मरीज के सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी। शाम सात बजे प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक का फोन आने के बाद अस्पताल के डाक्टर हरकत में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की जांच के दौरान पता चला था कि हेमा को डेंगू है। रिपोर्ट आने के बाद डेंगू का इलाज शुरू किया गया। खेम ने बताया कि मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने शाम साढ़े सात बजे से इलाज शुरू कर दिया था, जबकि मरीज भर्ती रात को सवा आठ बजे हुआ।

सवाल यह उठता है कि जब मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने तत्काल इलाज किया तो सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने आठ घंटे क्यों लगा दिए।

बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और एसडीएम पंकज उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने खेम चंद्र से हेमा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, साथ ही आठ घंटे तक इलाज न दिए जाने का कारण पूछा।

 मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने इलाज मेें तत्परता दिखाई। जबकि सर्जरी विभाग के डाक्टर आपरेशन की तैयारी में जुटे थे।


डीएम ने डेंगू के पहाड़पानी तक पहुंचने पर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस जोशी ने बताया कि हेमा की प्लेटलेट्स काफी कम थीं और उसे डेंगू की संभावना है। मंगलवार की रात से हुए इलाज के बाद हेमा की हालत में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed