फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The house was closed for four hours;

घर चार घंटे बंद रहा, सवा लाख के जेवर उड़ाए 

Thu, 14 Sep 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 14 Sep 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
The house was closed for four hours;
चोरी - फोटो : demo

बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े ऊंचापुल की कालिका कालोनी में बंद घर से करीब सवा लाख के जेवरात और दो हजार नगदी उड़ा ली। चोर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे। महिला सिर्फ चार घंटे के लिए घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां गई थी। लौटकर आई तो अलमारियों के ताले टूटे मिले। मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना किया मगर कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


कालिका कॉलोनी निवासी स्वर्गीय मोहन सिंह कपकोटी की पत्नी दीपा कपकोटी बुधवार की दोपहर एक बजे अपने रिश्तेदार के यहां भगवानपुर गई थी। चार बजे घर लौटकर आयी तो घर की हालत देखकर सकते में आ गई। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए थे।
विज्ञापन


चोरों ने कमरे की दो अलमारियों के ताले को तोड़कर सोने की चार अंगुठियां, तीन जोड़ी झुमके और दो हजार नगदी सहित करीब सवा लाख के माल समेटा था। चोर बर्तन और छह टोंटियों को खोलकर ले गए। मुखानी थानाध्यक्ष कमाल हसन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मकान का जायजा लिया। छानबीन से पता चला कि अन्य स्थान पर रखे काफी जेवरात बच गए हैं। दीपका का बेटा अमन कपकोटी दिल्ली स्थित एक निजी कं पनी में नौकरी करता है। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी।


उसकी पत्नी के जेवरात आलमारी में मौजूद थे। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना के बाद लोगों ने चोरों को जाते हुए नहीं देखा था। पुलिस के शक की सुई नशेड़ियों की तरफ घूम रही है।  

इन घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा

19 जुलाई :  दिनदहाड़े रेलवे कालोनी में रेलवे कर्मी राम सेवक के घर का पीछे के कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और कीमती सामान चुराया। 

04 जुलाई :  जजफार्म में सेवानिवृत्त अभियंता प्रेम बल्लभ कर्नाटक के घर से ढाई घंटे में जेवरात चोरी 

10 जून : आदर्शनगर मुखानी गली नंबर पांच में दीलीप कुमार रावल के घर से हजारों की चोरी 

एक मई :  डहरिया फार्म नंबर तीन व्यवसायी गुरविंदर पाल सिंह के घर से लाखों की चोरी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed