फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The hospital could not be arrested in murder

अस्पताल से गिरफ्तार नहीं हो सका हत्यारोपी

Thu, 08 Sep 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 08 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

सास की हत्या का आरोपी नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना चाहती थी, लेकिन आरोपी का ऑपरेशन होने के चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इधर, मृतका के घर पर मातम पसरा रहा।

विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी का मूल निवासी प्रापर्टी डीलर राजेंद्र सिंह बिष्ट परिवार के साथ करीब 20 साल से भगवती कॉलोनी में महेंद्र पांडेय के मकान में किराए पर रहता है। प्रापर्टी डीलर का आरोप है कि बुधवार रात घर में वह अपने मित्र ललित सेन और बड़े दामाद हरेंद्र बिष्ट से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन


इस बीच नशे में धुत दामाद ने उसे अपने मित्र ललित सेन से जमीन का पैसा दिलाने को कहा। पैसा देने में असमर्थता जताने पर दामाद ने असलहा उसकी तरफ तान दिया। राजेंद्र सिंह ने तत्काल असलहा हटाने के लिए हाथ बढ़ाया, जिस पर गोली चल गई। गोली उनकी पत्नी पुष्पलता बिष्ट के सीने में लग गई और पुष्पतलता बिष्ट की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दामाद मौके से भाग निकला। कार से भागते समय आरोपी दामाद रानीबाग में कैंटर से टकराकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान करने के बाद उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली।


थानाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी का ऑपरेशन होने के कारण उसे अदालत में पेश नहीं किया गया। आरोपी पर नजर रखी जा रही है। इधर, हत्या की जानकारी मिलने पर पुष्पलता बिष्ट का पुत्र विष्णुजीत सिंह और दोनों बेटियां घर पहुंची।

पड़ोस की महिलाओं और रिश्तेदारों ने बेटे और बेटियों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर शव की अंत्येष्टि कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed