फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The driver of the cab driver killed with a weapon

टैक्सी चालक की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 06 Jun 2019 02:29 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: naveen chandra joshi Updated Thu, 06 Jun 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
The driver of the cab driver killed with a weapon
कृष्णा मौर्या - फोटो : अमर उजाला

दमुवाढूंगा में चंबलपुल सरदार कोठी के पास बुधवार रात पड़ोसी ने टैक्सी चालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। चालक के रिश्तेदारों के आने पर कातिल मौके से भाग निकला। पुलिस पूछताछ से पता चला कि गाय के फसल चर जाने को लेकर चालक का एक सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में आरोपित को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन


दमुवाढूंगा में चंबलपुल सरदार की कोठी निवासी कृष्णा मौर्या (35) टैक्सी चलाता था। उसने मकान के सामने बंटाई पर सब्जी बोई थी। आरोप है कि इस सब्जी को पड़ोसी सेवानिवृत्त नौसेना कर्मी की गाय चट कर जाती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच 12-13 दिनों से कहासुनी हो रही थी। थानाध्यक्ष कमल हसन ने टैक्सी चालक के रिश्तेदारों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि बुधवार की शाम को भी पड़ोसी की गाय कृष्णा के खेत में सब्जी को चर रही थी। इस पर उनका विवाद हुआ था। रात करीब 9.30 बजे कष्णा और उसकी पत्नी इंदिरा मौर्या कुत्ते को टहला रहे थे। इसी बीच पूर्व नौसेना कर्मी  अचानक आ धमका और उसने कृष्णा की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन


झगड़ा होते देख इंदिरा अपने भाइयों को बुलाने चली र्गई। जब वह रिश्तेदारों को साथ लेकर आई तो तब तक रिटायर्ड नौसेना कर्मी ने कृष्णा का एक हाथ भी काट दिया था। कृष्णा के साथ उसके रिश्तेदारों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकला। कृष्णा की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने मौके का मुआयना कर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed