{"_id":"99e2e7d4d79c853db5eddaa4da838dfc","slug":"the-bodies-were-handed-over-to-relatives-after-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए
ब्यूरो /अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)।
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में मारे गए पिता और बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बीते दिवस मुरादाबाद से बेड़ीनाग के भाटी गांव जा रही बारात की इनोवा सुयालखेत के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी, जिसमें दूल्हे के पिता रमेश राम और उसकी बहन बबली की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया था। खैरना के चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया हादसे में मारे गए रमेश राम और बबली के शव शुक्रवार को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन