{"_id":"f509c186278a2fbdf337a922f8cbd10f","slug":"the-accused-sent-to-judicial-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 16 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रीतू शर्मा की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि मिलक बरेली निवासी पीड़िता के मुताबिक बीते दिवस वह अपने रिश्तेदार मीरगंज बरेली निवासी सतवीर सिंह (42) के साथ नैनीताल आई। पुराने स्कूल से टीसी दिलाने के बहाने आरोपी उसे अपने साथ लाया था। यहां मालरोड के पास नरेंद्र गेस्ट हाउस में आरोपी ने उसकी आबरू लूट ली। भागते हुए मालरोड में बेहोश होकर गिरने के बाद क्षेत्रवासियों की मदद से वह पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 376 और पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को शनिवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रीतू शर्मा की अदालत में पेश किया गया। वहां से पीड़िता के 164 के बयान के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी नरेंद्र नेगी ने पक्ष रखा।
विज्ञापन