फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo driver's name, number, must write

टेंपो में चालक का नाम, नंबर लिखना होगा अनिवार्य

Wed, 04 Mar 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 04 Mar 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

टेंपो चलाने के लिए शीशे के अंदर चालक का नाम, मोबाइल नंबर और टेंपो का नंबर लिखना अनिवार्य होगा। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी ललित जोशी ने टेंपो चालकों को इसके निर्देश दिए। बताया कि इस व्यवस्था से नाबालिग भी टेंपो नहीं चला सकेंगे।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार दोपहर 25 टेंपो को पकड़ने के बाद सीज कर दिया गया। जांच से पता चला कि नाबालिग टेंपो चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रोकने पर उनके पास डीएल के अलावा टेंपो के कागजात भी नहीं मिलते हैं। कई टेंपो में गैस किट का अवैध प्रयोग पाया गया।
विज्ञापन


अवैध गतिविधियों के चलते टेंपो सीज किए गए। पुलिस ने बताया कि आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए टेंपो चालक अपना नाम, नंबर टेंपो पर लिखेंगे तो कोई यात्री सामान गायब होने पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस को भी यात्री आराम से सूचना दे सकते हैं। यात्री भी टेंपो पर बैठने के बाद उसका नंबर नोट कर लेंगे। इस बारे में मंगल पड़ाव और ओके होटल स्टैंड से संचालित टेंपो चालकों को बुधवार को अवगत कराया जाएगा। वहीं मंडी पुलिस ने चार टेंपो सीज किए और आधा दर्जन के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंट करते पकड़े गए सात किशोर
मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी ने बरेली रोड पर स्टंट कर रहे सात नाबालिगों को पकड़ा और उनकी चार बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने किशोरों के अभिभावकों को चौकी बुलाकर समझाया। बताया कि उनके बेटे बाइक से स्टंटबाजी के अलावा रोड पर रोड हंगामा करते हैं। पूछने पर पता चला कि किशोर घर से कोचिंग के लिए बाइक लेकर निकलते हैं। समझाने के बाद पुलिस ने किशोरों को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed