{"_id":"8c95b4b790ac24409fa47cc5d49b465f","slug":"teenager-raised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती के बल पर किशोरी को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरांती के बल पर किशोरी को उठाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 15 Apr 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
बजूनियाहल्दू कठघरिया स्थित घर से सोमवार को नाबालिग किशोरी को एक नशेड़ी दरांती के बल पर उठा ले गया। किशोरी के पिता ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर नशेड़ी से बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रमेश उर्फ राहुटिया नशेड़ी है।
विज्ञापन
23 फरवरी को वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मुखानी थाने में शिकायत के बाद 10 अप्रैल को उसकी बेटी को घर लेकर आया। बेटी ने माता-पिता को बताया कि रमेश उसे नशे करने के लिए विवश करता है। सोमवार को वह दरांती लेकर किशोरी के घर आया। पिता के सामने वह जबरदस्ती बेटी को कंधे पर लेकर भाग निकला। आशंका जताई कि नशेड़ी उसकी बेटी की हत्या भी कर सकता है। इस मामले में उसने घटना से पुलिस को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन