{"_id":"b4f30fe56c55d15479c5cba7c387ca00","slug":"teenager-home-to-marry-the-young-man-threatened-to-quote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के लिए किशोरी युवक के घर धमकी, बोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह के लिए किशोरी युवक के घर धमकी, बोली
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
निकाह करने के लिए काशीपुर की एक किशोरी काबुल का बगीचा इंद्रानगर निवासी प्रेमी के घर अचानक शुक्रवार सुबह पहुंच गई। युवक ने लड़की की उम्र कम होने के कारण निकाह करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के समक्ष पेश किया। किशोरी खुद के बालिग होने का दावा कर रही थी।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया और शनिवार को मेडिकल मुआयना करने के अधीक्षिका को आदेश दिए हैं।
काशीपुर निवासी किशोरी का कहना है कि वह काबुल का बगीचा इंद्रानगर के रहने वाले शोएब से बेइंतहां प्यार करती है। बृहस्पतिवार को शोएब ने उसे लालकुआं में निकाह करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
वहां नहीं आने पर वह शोएब से मिलने के लिए उसके घर चली आई। लड़की निकाह करने के लिए जिद करने लगी। युवक ने लड़की को नाबालिग बताते हुए निकाह करने से इनकार कर दिया और उसने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की के माता-पिता को भी यहां बुलाया, लेकिन परिवार के लोग नहीं आए। पूछताछ से पता चला कि लड़की अपनी खाला के घर इंद्रानगर आती थी। इस बीच दोनों में प्यार हो गया।
पुलिस ने दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लड़की के बालिग होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
इस कारण उसकी मेडिकल जांच कराना जरूरी है। इस मामले में युवक की कोई गलती नहीं है। फिलहाल किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है।