{"_id":"56f831e74f1c1bb54bf15406","slug":"students-caught-in-the-wild","type":"story","status":"publish","title_hn":"9,500 का पड़ गया ‘जंगली मुर्गा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9,500 का पड़ गया ‘जंगली मुर्गा’
ब्यूरा/अमर उजाला, हल्द्वानी/सितारगंज।
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/सितारगंज। जंगली मुर्गे का शिकार और चिकन की दावत करने की योजना छात्रों पर भारी पड़ गयी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के बारोकोली रेंज की टीम ने स्कूली छात्रों को एक जंगली मुर्गे के साथ पकड़ लिया। बाद में साढ़े नौ हजार का जुर्माना लेकर उनको और पकड़े गये मुर्गे को जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन
बाराकोली वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि होली को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विभाग को सूचना मिली थी कि शक्ति फार्म क्षेत्र में छात्रों का गुट शिकार के लिए निकला है। इसके बाद टीम को धरपकड़ के लिए लगाया गया। टीम ने शक्ति फार्म के पास छात्रों को रोका और तलाशी ली।
विज्ञापन
इनके पास एक जंगली मुर्गा बरामद किया गया। यह वन्यजीव शेड्यूल-2 में आता है। ऐसे में साढ़े नौ हजार का जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ा गया है। इस संबंध में हल्द्वानी डीएफओ कार्यालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, टीम ने कोटाफार्म वाले रास्ते में टीम ने दो लकड़ी तस्करों को सागौन की गिल्टों के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन