फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone crusher disclose theft

स्टोन क्रशर से हुई चोरी का खुलासा

Thu, 11 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 11 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन

ग्राम वीरपुरलच्छी ढिल्लन स्टोन क्रशर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


क्रशर के प्रबंधक गुरूप्रीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सोमवार की रात क्रशर के सेल्स कांटे पर सचिन और अली अब्बास की ड्यूटी थी। सचिन का काम कैश कलैक्शन करना और अली का काम कांटे पर तोल करना था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह सचिन जब बिक्री का कैश 3.65 लाख काउंटर की दराज में रखकर किसी काम से दूसरे  कांटे की ओर गया था। इसी बीच अली अब्बास निवासी हिम्मतपुर पीरूमदारा काउंटर की दराज में रखा कैश लेकर वहां से फरार हो गया। क्रशर के अन्य कर्मियों ने अली की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया सुलेमान निवासी मानपुर थाना काशीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया पकड़ा गया युवक क्रशर के पास वैल्डिंग की दुकान चलाता है, जिसने क्रशर कर्मचारी अली अब्बास के साथ मिलकर तीन लाख 65 हजार रुपये चुराए थे।


उन्होंने बताया सुलेमान को उसके घर में दबिश देकर मय दो लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए। मुख्य आरोपी फरार है। उन्होंने बताया पकड़े गये युवक को कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं फरार की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed