{"_id":"5fc105682b9e153b9718f2152f174a48","slug":"seventh-tanker-of-the-student-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने सातवीं के छात्र की जान ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर ने सातवीं के छात्र की जान ली
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस गोदाम रोड नयाबाद छड़ायल में शनिवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूल जा रहे साइकिल सवार सातवीं के छात्र की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने चालक को घेरकर पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि चालक शराब पीकर टैंकर चला रहा था। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। घायल छात्र को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जयदेवपुरम छड़ायल निवासी दीपक जोशी का बेटा सूरज जोशी (11) अपने दोस्त जय कुमार के साथ साइकिल से राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय छड़ायल सुयाल जा रहा था। नयाबाद छड़ैल में रोड पार करते समय गैस गोदाम की तरफ से आ रहे टैंकर ने छात्रों की साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टैंकर ट्रैक्टर से जुड़ा था। साइकिल चला रहा जय कुमार और सूरज गिरकर घायल हो गए। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने टैंकर चालक को घेरकर पकड़ लिया। 108 नंबर की मदद से पुलिस ने घायलों को समीप के अस्पताल में भेजा लेकिन डाक्टरों ने जय कुमार को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में सूरज का एक हाथ टूट गया । इस मामले में पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ से पता चला कि जय कुमार पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी ईश्वरीलाल का बेटा था।
वह छड़ायल में अपनी बुआ धनुली देवी पत्नी देवराम के घर में रहकर सातवीं कक्षा में पढ़ रहा था। वह चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। घायल सूरज का परिवार मूल रूप से देवीधुरा का है।