फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDO and try to crush ranger tractor trolley

एसडीओ और रेंजर को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने का प्रयास

Sat, 04 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
SDO and try to crush ranger tractor trolley
file photo - फोटो : अमर उजाला

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग, वन निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान खनन सामग्री लेकर भाग रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने वन विभाग के एसडीओ व रेंजर की गाड़ी को कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने अपने वाहनों को दूसरी ओर मोड़कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। मामले में विभाग द्वारा  आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के साथ ही उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई। अभियान के तहत विभाग ने 4 वाहनों और 4 फिल्डरों की बाइकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वन-विभाग, पुलिस, वन निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कोसी नदी के बंजारी, खड़ंजा व कालूसिद्ध खनन निकासी गेटों पर अवैध खनन रोकने के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक  डंपर को पकड़कर उन्हें वन चौकी में लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही टीम ने अवैध खनन में लगे वाहनों की सुरक्षा में तैनात पांच फिल्डरों की चार बाइक भी सीज कर दी। दूसरी ओर वन-विभाग के एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके 04 आर 9943 के चालक ने अपना वाहन उनके और रेंजर विजेंद्र अधिकारी की गाड़ी पर चढ़ाने का प्रयास किया।

टीम ने अधिकारियों पर हमला करने वाले ट्रैक्टर चालक इसरार निवासी धनपुर घासी को पकड़कर उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। इस दौरान टीम में वन-विभाग के एसडीओ बलवंत सिंह शाही, वन निगम के एएस  फारुखी, पुलिस उपनिरीक्षक संजय बृजलाल आदि शामिल रहे।

पहले भी होते रहे हैं कर्मचारियों पर हमलेे

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की गश्ती टीम पर अवैध खनन कारोबारियों द्वारा समय-समय पर हमले किए गए हैं। विभाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने तक ही सीमित रहा है। 15 जून 2010 को सुच्चा सिंह निवासी हल्दुआ ने अवैध खनन में लिप्त वाहन को अभद्रता कर जबरन छुड़ा ले जाने के आरोप मेें रामनगर कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज है।

3 दिसंबर 2010 को गुरपेज सिंह निवासी महादेवनगर जोगा ने मय असलहों के आकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। आरोपी डंपर को छुड़ा ले गए थे। 25 फरवरी 2011 को गुरपेज सिंह निवासी महादेवनगर खनन नियंत्रण टीम पर हमला करना जब्त वाहन को जबरन छुड़ा ले जाने के आरोप में रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

21 जनवरी 2012 को हरदीप सिंह निवासी ढकिया नंबर 2 पर अवैध खनन रोकने पर वन कर्मियों पर लाठी डंडों से हमला करने के आरोप में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी पर मुकदमा दर्ज है। 28 मार्च 2014 को गुरपेज सिंह पर वाहनों की जांच करने के दौरान टीम के साथ अभद्र व्यवहार कर वाहनों से कुचलने का प्रयास करने के आरोप मेें बाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज है।

8 जुलाई 2014 को शैलेंद्र सिंह पर अवैध खनन में लिप्त वाहन को जबरन छुड़ाकर ले जाने पर बाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। 22 अप्रैल 2015 को मनमोहन सिंह निवासी उदयपुरी बंदोबस्ती अवैध खनन मेें लिप्त वाहन खडंजा मार्ग से जबरन छुडा ले गया था।


5 अप्रैल 2015 को अंग्रेज सिह निवासी गांधीनगर काशीपुर पर वन टीम पर फायरिंग करने और राजकीय कार्यों में बाधा डालने के आरोप में रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। 21 अगस्त 2016 को नासिर व 11 अन्य व्यक्ति को घोडे़ खच्चरों की पीठ पर उपखनिज अभिवहन करने पर रामनगर कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज है।

3 सितंबर 2016 को मक्खन सिंह निवासी ईटवा बाजपुर पर कोसी नदी में अवैध रूप से उपखनिज चोरी करने का आरोप रामनगर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed