फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School Director's wife gave life by consuming poison

स्कूल संचालक की पत्नी ने जहर खाकर जान दी

Thu, 20 Aug 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 20 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

स्कूल संचालक की पत्नी ने दर्जीगली नयाबाजार स्थित घर में मंगलवार को पति से विवाद होने पर जहर खा लिया। एसटीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि जीजा के प्रताड़ित करने पर उनकी बहन ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


दर्जीगली नयाबाजार बनभूलपुरा निवासी कान्वेंट स्कूल के संचालक शोएब खान की पत्नी सीमा ने 18 अगस्त की रात पति से विवाद होने के बाद जहर खा लिया। अचेत होने पर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सीमा के भाई आजादनगर निवासी इरशाद को दी।
विज्ञापन


 भाई ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस की पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि करीब चार साल पहले शोएब ने सीमा से शादी की थी। शोएब की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा की दो बेटियां हैं। इस बारे में सीमा के भाई इरशाद ने बताया कि शोएब उनकी बहन से मारपीट करता था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पति उसे देखने तक नहीं आया।

घटना से पहले उसने सीमा को काफी प्रताड़ित किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को भाई के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed