{"_id":"92e0dca03948df77611d7b9f219c4829","slug":"rpti-bike-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रपटी, युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक रपटी, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
Updated Sun, 08 Mar 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ होली खेलने बाजार जा रहे एक युवक की बाइक रपटने से मौत हो गई। मृतक लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही होली मना रहे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को गिरीश जोशी (38 वर्ष) परिवार के साथ होली मनाने रुद्रपुर से घर घोड़ानाला आए थे। उन्होंने घर में जमकर होली खेली। इसके बाद वे बाजार में अपने दोस्तों के साथ होली खेलने बाइक (यूके04 क्यू 7978) से निकले। मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई और एक गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने गिरीश को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गिरीश के सिर पर काफी चोट लगी, जिससे काफी खून बह गया। अस्पताल में डाक्टरों ने गिरीश को मृत घोषित कर दिया। मृतक गिरीश जोशी लोनिवि रुद्रपुर में तैनात थे। इसके अलावा वे लोनिवि रुद्रपुर के श्रमिक संगठन के महामंत्री भी थे। मृतक गिरीश अपने पीछे मां, पत्नी और दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन
पिता की जगह मिली थी नौकरी
गिरीश को अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। लगभग 16 वर्ष पूर्व उसके पिता ड्यूटी से लापता हो गए थे। जिनका आज तक कोई पता नहीं लग पाया है। गिरीश को नौकरी मिलने के बाद परिवार के हालात सुधरे थे। वह घर का एकमात्र सहारा था।