फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ring road will be less than the pressure of Haldwani...

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Fri, 20 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के भीड़ापानी क्षेत्र में करीब नौ दिन पहले बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुक्तेश्वर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक एयरगन भी बरामद हुई है। इसी एयरगन को असली बंदूक बताकर आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


बता दें कि बीती 10 फरवरी को ओखलकांडा ब्लाक के भीड़ापानी क्षेत्र में घर के पास के जंगल में लकड़ी बीनने गई एक नेपाली मूल की बच्ची दुष्कर्म किया गया था। बच्ची से हुई घटना की जानकारी लेने के बाद उसके पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में यह मामला मुक्तेश्वर पुलिस को हस्तांतरित हो गया था। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी भुमका गांव है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि भुमका गांव से एक युवक घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार कौशल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर युवक को पुलिस ने पहाड़पानी में शराब की एक दुकान के पास से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक वासुदेव (27) निवासी ग्राम भुमका पट्टी नाई तहसील धारी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504, 506, 3/4 पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed