{"_id":"5cb63bb8bdec2214367b8d79","slug":"riding-on-jcb-being-removed-from-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटा रही जेसीबी पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटा रही जेसीबी पर बरसाए पत्थर
Wed, 17 Apr 2019 02:01 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: naveen chandra joshi
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
मुखानी क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की ओर प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन जमकर बवाल हुआ। एक अतिक्रमणकारी ने अभियान का विरोध करते हुए जेसीबी पर पथराव कर दिया गया। इससे जेसीबी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक घायल हो गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों व अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि बाद में अधिकारियों ने पथराव करने वाले युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। दूसरे दिन दस से अधिक पक्के निर्माण कार्यों को तोड़ा गया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने सोमवार को कालाढूंगी रोड में लोनिवि द्वारा चिन्हित किए गए अतिक्रमणों को ढहाने का काम शुरू किया था। मंगलवार की सुबह नौ बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने चौराहे से कालाढूंगी रोड की ओर शेष बचे पक्के निर्माण कार्यों को ढहाना शुरू किया। दोपहर तक अभियान बगैर किसी विरोध के चल रहा था। दोपहर सवा तीन बजे के करीब जेसीबी का चालक अधिकारियों के निर्देश पर पक्के निर्माण कार्य को ढहा रहा था। इसी बीच इस मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने गाली गलौज करना कर मशीन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जेसीबी चालक ने मना किया तो एक युवक ने मकान के दुमंजिले से जेसीबी मशीन पर बड़ा पत्थर फेंका जिससे मशीन का शीशा टूट गया और चालक सोनू मलिक घायल हो गया। सोनू के हाथ और सीने में चोट आई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीओ डीसी ढौडियाल व पट्टी पटवारी दीपक टम्टा मौके पर पहुंचे तो गुस्साए कुछ लोगों ने अधिकारियों से भी बहस शुरू कर दी। इससे कुछ देर तक खासा बवाल होता रहा। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सिंह ने पथराव करने वाले युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि चिन्हित अतिक्रमण न हटा लिए जाएं।
विज्ञापन
साढ़े सात घंटे तक बिजली ठप
हल्द्वानी। मुखानी चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते ऊर्जा विभाग ने इस क्षेत्र में मंगलवार को साढ़े सात घंटे विद्युतापूर्ति ठप रखी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (नगर) डीके जोशी ने बताया कि मुखानी चौराहा क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युतापूर्ति बंद रखी गई। शाम पांच बजे अभियान खत्म होने के बाद विद्युतापूर्ति सुचारु करा दी गई।