फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Registered cases of murder

चारों छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 22 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Fri, 22 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र बिक्रम धर्मसक्तू की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के दौरान उसके साथ मौजूद चारों छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


16 मई को ग्राफिक ऐरा में अध्ययनरत बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र बिक्रम धर्मसक्तू अपने दोस्तों अमन त्यागी पुत्र नवीन त्यागी निवासी संगम विहार मुजफ्फरनगर यूपी, रजत उपाध्याय पुत्र महेश चंद्र उपाध्याय निवासी मंडी हाउस दिल्ली, हरीश मेहरा पुत्र नारायण सिंह निवासी खोल्टा अल्मोड़ा और प्रतीक दरम्वाल पुत्र श्याम सिंह निवासी धनपुरी रामपुर रोड हल्द्वानी (सभी छात्र बीटेक तृतीय वर्ष) के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे संस्थान से आउट पास लेकर बाहर निकला था। पांचों छात्र घूमते हुए नलदमयंती ताल पहुंचे, जहां उन्होंने पहले शराब पी और उसके बाद नहाने के लिए ताल में उतर गए। इसी दौरान बिक्रम की ताल में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


हादसे के दूसरे दिन मृतक छात्र के पिता चंद्र सिंह धर्मसक्तू ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत ने बताया कि बुधवार को बिक्रम छात्र के ताऊ कुंदन सिंह धर्मसक्तू निवासी दलीप नगर गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बिक्रम की मौत डूबने से नहीं हुई बल्कि उसे साजिशन मारा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त चारों छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है साथ ही उच्चाधिकारियों से मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे को साजिशन मारा गया : पिता
बिक्रम धर्मसक्तू के परिजन गुरुवार को दर्जनों महिलाओं के साथ थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर बिक्रम की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगाई। पिता चंद्र सिंह धर्मसक्तू ने रोते हुए कहा कि बिक्रम को साजिशन मारा गया है। वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि सच्चाई का पता नहीं चलता और बिक्रम के साथ न्याय नहीं होता। शामा गांव से पहुंची महिलाओं ने भी थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई। बाद में महिलाओं ने ग्राफिक ऐरा विवि के गेट के सामने भी प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने वालों में भावना रावत, दीपाली देवी, कलावती देवी, नीमा देवी, तारा देवी, भागीदेवी, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, मोहनी देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed