फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Recovered

वायरलेस इंस्पेक्टर खुन्नू का शव बरामद

Sun, 08 Mar 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी Updated Sun, 08 Mar 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
Recovered

भवाली-अल्मोड़ा एनएच में खीनापानी के पास कोसी में डूबे अल्मोड़ा पुलिस के वायरलेस इंस्पेक्टर (आरएमओ) राजेंद्र सिंह खुन्नू का शव रविवार को बरामद हो गया। खन्नू का शव घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर मनरसा गांव के पास नदी से बरामद किया गया। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि होली के दिन धारचूला के पांगू क्षेत्र निवासी राजेंद्र सिंह खुन्नू (60) पुत्र हयात सिंह दोस्तों इंस्पेक्टर संजय सिंह गर्ब्याल, एसबीआई कर्मी सैनू सिंह दत्ताल और जिला कोआपरेटिव बैंक कर्मी सैनू सिंह तितियाल के साथ नहाने के लिए आफिस कालोनी अल्मोड़ा से खीनापानी क्षेत्र में कोसी पहुंचे थे। नहाते वक्त पैर फिसलने से राजेंद्र सिंह नदी के बहाव में बह गए। शुक्रवार और शनिवार को गोताखोरों की अलग-अलग टीमों के साथ-साथ स्थानीय गोताखोरों ने भी उनकी खोज की लेकिन, उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रविवार सुबह खैरना और अल्मोड़ा की पुलिस ने कोसी के किनारे फिर से खोजबीन अभियान शुरू किया। काफी समय बाद करीब सात किलोमीटर दूर मनरसा गांव के नीचे कोसी नदी किनारे राजेंद्र सिंह का शव बरामद हो गया। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed