{"_id":"bb7d7753a937d36c225e5389078b7e8b","slug":"raping-teenager-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल/मुक्तेश्वर
Updated Sun, 29 Mar 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अनुसूचित जाति की किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मामला संज्ञान में आने पर किशोरी के परिजनों ने धारी तहसील में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। मामला राजस्व पुलिस से मुक्तेश्वर पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति की 17 वर्षीय यह किशोरी 25 मार्च बुधवार की दोपहर में खनस्यू स्थित बाजार से पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में शराब के नशे में धुत एक युवक ने किशोरी को अकेला देख उससे दुष्कर्म कर डाला। जाते-जाते आरोपी पीड़िता को मामले की जानकारी किसी को न देने की धमकी भी दे गया।
विज्ञापन
डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने धारी तहसील पहुंचकर राजस्व पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में विकास खंड के कालाआगर गांव निवासी गोधन सिंह (25) पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार कौशल ने बताया कि पीड़िता की पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी गोधन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, एससी-एसटी एक्ट एवं पास्को के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल आरोपी पकड़ से बाहर है।