फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rape victim statement

बलात्कार पीड़िता के बयान दर्ज

Thu, 09 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 09 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन

बलात्कार पीड़ित छात्रा का महिला पुलिस ने बुधवार को कलमबंद बयान दर्ज किया। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी महिला अस्पताल से मंगाई गई है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में विफल रही।

विज्ञापन


भोटिया पड़ाव की रहने वाली 11वीं की छात्रा को मोहल्ले का ही सोनू चौहान नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गया। आरोप है सोनू अपने दोस्त कमल शर्मा के साथ छात्रा को तिकोनिया स्थित होटल में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। मंगलवार को सोनू छात्रा को उसके घर के सामने छोड़कर चला गया। छात्रा द्वारा आपबीती परिजनों को बताने पर उसकी मां ने  कोतवाली थाने में तहरीर दी। कोतवाल के निर्देश पर धारा 376, 342, 328 एवं पाक्सो एक्ट के तहत सोनू चौहान और कमल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू बरेली से बीटेक कर रहा है और कमल शराब के ठेके पर काम करता है। दोनों की तलाश करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिल सके। बुधवार को महिला सेल की प्रभारी सुमन पंत ने पीड़ित छात्रा का गोपनीय बयान दर्ज किया। बयान दर्ज कराने के बाद परिवार के लोग छात्रा को ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed