गले पर कुल्हाड़ी रख दुष्कर्म की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सांवल्दे के जंगल में लकड़ी बीनने गई दो नाबालिग किशोरियों से चार युवकों ने कुल्हाड़ी का डर दिखा दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर वे फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सांवल्दे पूर्वी निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया शुक्रवार की दोपहर उनकी पुत्री पड़ोसी किशोरियों साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान सांवल्दे पश्चिमी निवासी कादिर और उसके तीन अन्य साथियों ने किशोरियों के गले पर कुल्हाड़ी रखकर अभद्रता करने के साथ ही बलात्कार की कोशिश की।
शोर मचाने पर जंगल में ही लकड़ी बीन रही एक अन्य महिला मौके पर पहुंची तो सभी युवक फरार हो गए। एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया किशोरी के पिता की तहरीर पर कादिर और तीन अन्य युवकों पर धारा 354 क, 506, 509 आईपीसी तथा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।