फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pour file a case in jail: DM

मुकदमा दर्ज कर जेल में डालो : डीएम

Sat, 21 Feb 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Sat, 21 Feb 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pour file a case in jail: DM

सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम दीपक रावत ने शुक्रवार को मल्लीताल गाड़ी पड़ाव में असरफ हुसैन सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया। दुकान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए खाद्यान्न और केरोसिन के भंडारण का खुलासा हुआ। डीएम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकान स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें। देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


कमेटी लाइन निवासी रमा साह ने आरटीआई के तहत सस्ता गल्ला विक्रेता असरफ हुसैन की दुकान के संबंध में जानकारी मांगी थी। संबंधित खबर को प्रमुखता से अमर उजाला में 18 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया गया। इधर, डीएम दीपक रावत को भी संबंधित दुकानदार के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थीं। शुक्रवार शाम को डीएम ने दुकान पर छापा मारा। यहां मिली अनियमितताओं को देखकर डीएम का भी पारा हाई हो गया।
विज्ञापन


जांच में डीएम को दुकान में रखे 150 अवैध राशन कार्ड के अलावा अवैध रूप से भंडारण की गई 32 क्विंटल चीनी, 32.50 क्विंटल चावल, 18 क्विंटल गेहूं और 1520 लीटर केरोसिन मिला। इस दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित विक्रेता ने अभी तक फरवरी का राशन नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न नामों से एक ही महिला को 17 बार केरोसिन और छह उपभोक्ताओं के हिस्से का केरोसिन एक ही व्यक्ति द्वारा लिया जाना भी सामने आया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एलएम जोशी ने बताया कि संबंधित विक्रेता उपभोक्ताओं को नियमानुसार राशन नहीं देता और खाद्यान्न की कालाबाजारी करता है। डीएम ने श्री जोशी को गल्ला विक्रेता के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व डीएम ने मोहन-को चौराहे के तोड़े गए शौचालय समेत नव निर्मित शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होेंने नवनिर्मित मल्लीताल और तल्लीताल रिक्शा स्टैंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका ईओ को साफ सफाई को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आशीष चौहान, ईओ रोहिताश शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, धीरज कुमार, पुष्कर सिंह आदि थे।


पालीथिन पर 62.5 हजार का जुर्माना
पालिका ईओ ने बताया कि संबंधित दुकान स्वामी के प्रतिष्ठान में 125 पालीथिन की थैलियां पाई गईं। इसके लिए दुकानदार पर 500 रुपए प्रति पालीथिन के हिसाब से 62,500 का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed