{"_id":"21c7442634a4a8cc218b5abf02fe6d31","slug":"police-raids-in-the-wedding-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में पुलिस का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Fri, 13 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां हल्द्वानी रोड स्थित गुलरसिद्ध मंदिर में बृहस्पतिवार को चल रहे शादी समारोह में पुलिस ने छापा मारकर नाबालिग से विवाह कर रहे दूल्हे और पंडित समेत वर-वधू पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि हल्द्वानी रोड स्थित गुलरसिद्ध मंदिर में नाबालिग से विवाह किया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर विवाह करा रहे लोगाें को अपनी हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ मिथिलेश कुमार और एसडीएम एसएस जंगपांगी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर विवाह करा रहे लोग लड़की के बालिग होने का प्रमाण नहीं दे पाए। वर-वधू पक्ष के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने वाला पंडित भी बालिका की उम्र के बारे में कुछ नहीं बता सका। जबकि, पुलिस ने बालिका के स्कूल में पता करके पता लगा लिया कि बालिका महज 13 साल की है तथा जिस युवक से उसकी शादी कराई जा रही थी वह 23 साल का है।
विज्ञापन
एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि बालिका पांचवीं तक पढ़ी है। उन्होंने बताया कि लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर दूल्हे अमित कांबोज पुत्र ओमप्रकाश कांबोज निवासी ग्राम बसायज थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर, लड़की के पिता मेघराज पुत्र दीप बहादुर निवासी वार्ड नंबर-1 नैनीताल रोड कालाढूंगी, पंडित हेम चंद्र पुत्र खीमराम टम्टा निवासी ग्राम धापला कालाढूंगी, दूल्हे के चचेरे भाई विकास पुत्र वेदप्रकाश कांबोज और परवीन पुत्र सगवा सिंह निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 9 और 10 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।