फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pankaj's friends questioned by police

पुलिस ने की पंकज के दोस्तों से पूछताछ

Thu, 26 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pankaj's friends questioned by police
मदनपुर में हुए कांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को पंकज के दोस्त दीपांशु से पूछताछ के आधार पर अन्य दोस्तों से पूछताछ की है। दोस्तों ने घटना में प्रयुक्त तमंचे के बारे में कोई खास जानकारियां नहीं दी है। दोस्तों का कहना है कि पंकज पहले से तमंचा रखता था। पुलिस दोनों के बीच आए तीसरे युवक को पकड़ने के लिए एसएमएस और कॉल डिटेल का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


मदनपुर में मंगेतर मोनिका चुफाल की हत्या और फिर पंकज कार्की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन पंकज के साथी दीपांशु से कोतवाली में पूछताछ की। उसने कहा कि पंकज द्वारा तमंचा खरीदने के बारे में उसे जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने रुद्रपुर पहुंचकर पंकज के अन्य दोस्तों से पूछताछ की। बताया गया कि पंकज ने घटना से एक दिन पहले दोस्तों संग शराब भी पी थी। इस मामले में मोनिका से संबंध रखने वाले युवकों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल के मैसेज और कॉल डिटेल को मंगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed