{"_id":"ec8396facff9755acee2b9818d9017f5","slug":"old-woman-killed-by-blows-to-the-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर वार कर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर वार कर वृद्धा की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नई बस्ती कालूसिद्ध में अज्ञात लोगों ने वृद्ध महिला के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में मृतक के भतीजे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद एसएसपी समेत फॉरेंसिक टीम, एसओजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मृतका के भतीजे बालम सिंह ने बताया ग्राम नई बस्ती कालूसिद्ध में उसकी चाची बसंती मेहरा (62) दो साल से रह रही थीं। उनके दो बेटे जगदीश सिंह, भुवन सिंह गुंड़गांव दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दोनों प्राईवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
बालम ने बताया सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने उसकी चाची के घर में घुसकर उनके सिर पर कई बार वार कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही फॉरेंसिक, एसओजी टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया वृद्धा की हत्या के पीछे किसी अपनों का ही हाथ होने की संभावना है। जिसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। देर शाम वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतका की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका के बेटों से भी पुलिस देर रात पूछताछ करती रही। बताते चलें कि सोमवार को गांव में एक विवाह समारोह भी था। जहां डीजे की तेज ध्वनि से कुछ सुनाई नही दें रहा था। शायद इसी समय अज्ञात लोगों ने वृद्धा को मार डाला।
जिसका खुलासा तब हुआ जब सुबह गांव का एक युवक घर में दूध लेने पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजे खुल गया जहां दरवाजे के पास ही आमा खून से लहूलुहान गिरी पड़ी थी। युवक ने घटना की खबर आसपास के लोगों को दी।
वृद्धा की हत्या के बाद घर में खून का मंजर देख ग्रामीण दंग रह गए। मनोनीत ग्राम प्रधान रमेश आर्या ने बताया इस गांव में चोरी डकैती तक नहीं हुई। लेकिन इतनी बड़ी घटना कैसे हो गयी जिससे गांव में खौफ पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने एसएसपी स्वीटी अग्रवाल से घटना में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।
ग्रामीण साबरी देवी ने बताया कि 35 वर्षों से गांव मैं रह रही हूं। आज तक यहां चोरी नहीं हुई। हत्या देखकर तो डर पैदा हो गया है। वहीं 80 वर्षीय आमा तारा देवी ने बताया 50 सालों से तो मैं भी यहीं रह रही हूं, कभी डर नही लगा और न ही कोई ऐसी घटना हुई।