फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NSUI collector stop on election results

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष चुनाव परिणाम पर रोक

Tue, 31 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 31 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
NSUI collector stop on election results

एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव में सोमवार रात स्वराज आश्रम में बवाल होने के बाद नैनीताल जिलाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम पर फिलहाल रोक लगा दी। देर रात पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदेश अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों की मतगणना शुरू हुई। एनएसयूआई के कुमाऊं के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। मतदान सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक चला।

विज्ञापन


मटर गली स्थित स्वराज आश्रम में वोटों की गिनती के बाद हंगामा हो गया। चुनाव अधिकारी इफ्तखार अहमद ने नैनीताल के परिणाम को लेकर बात करने से इंकार कर दिया। जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार लाल सिंह पवार के मुताबिक चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से कर दी है। पवार ने बताया कि नैनीताल के चुनाव परिणाम की घोषणा रोक दी गई।
विज्ञापन


देर रात प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए श्याम सिंह चौहान, नरेश राणा, विनीत प्रसाद भट्ट मैदान में हैं। तीनों देहरादून से हैं। देर रात तक वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश पदाधिकारियों के पदों के लिए करीब 4500 वोट पड़े हैं। प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों के लिए 28 मार्च को हरिद्वार, 29 मार्च को देहरादून और 30 मार्च को हल्द्वानी में वोटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed