फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital tourists try to kidnap the shopkeeper's fury

नैनीताल में पर्यटकों ने किया हंगामा, दुकानदार के अपहरण का प्रयास

Mon, 14 Aug 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Nainital tourists try to kidnap the shopkeeper's fury
- फोटो : demo pic

हरियाणा के पर्यटकों ने रविवार देर रात मल्लीताल में जमकर बवाल काटा और एक दुकानदार के अपहरण का प्रयास किया। आसपास के दुकानदारों ने जैसे-तैसे दुकानदार को छुड़ाकर पर्यटकों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पर्यटकों को मेडिकल के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 12 बजे हरियाणा के तीन पर्यटक मल्लीताल शारदा संघ के नीचे स्थित अभिजीत बिष्ट की दुकान पर सिगरेट खरीदने आये और उससे जीएसटी दरों को लेकर उलझने लगे। आसपास के लोगों ने इन्हें समझा-बुझाकर रवाना किया तो आरोप है कि गालीगलौज कर चले गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे चिल्लाते हुए आसपास घूमते रहे और थोड़ी देर बाद अपनी कार यूके 18 ई 1600 लेकर आये और जबरन अभिजीत को उसमें बिठा लिया। उसे लेकर ये भागने की तैयारी में थे कि आसपास लोग आ गए और बमुश्किल इनके कब्जे से अभिजीत को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर मौके पर कई लोग जमा हो गए और इन्हें पकड़कर थाना मल्लीताल ले गए। अभिजीत के अनुसार सभी पर्यटक शराब के नशे में थे। अभिजीत ने इनके खिलाफ  थाने में तहरीर दी। कोतवाल विपिन पंत ने पर्यटकों को मेडिकल के लिए बीडी पांडे चिकित्सालय भिजवाया। इस दौरान थाने में बड़ी संख्या में व्यापारियों, छात्र नेताओं आदि की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed