फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital-Almora adamant DM

जेल में पीपी को रखने को लेकर अड़े नैनीताल-अल्मोड़ा डीएम

Sun, 10 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। नैनीताल जेल में बंद अंडरवर्ल्ड से जुड़े प्रकाश पांडे (पीपी) उर्फ बंटी को शनिवार को जिला पुलिस ने अल्मोड़ा जेल भेज दिया। लेकिन अल्मोड़ा डीएम सविन बंसल पीपी को अल्मोड़ा जेल में नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने पीपी को वापस भेजने के लिए जेल और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। वहीं नैनीताल डीएम दीपक रावत भी पीपी को किसी भी हालत में जिले की जेल में नहीं रखना चाहते हैं। दीपक रावत ने कहा कि वह इस मामले में आईजी जेल को शीघ्र पत्र लिखेंगे। जेल में पीपी को रखने को लेकर दोनों जिलों के डीएम के बीच रस्साकशी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


डीआईजी पीएस सैलाल और एसएसपी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अंडरवर्ल्ड से जुड़े प्रकाश पांडे को गैर जिले की जेल भेजने के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत को पत्र भेजा था। इसी आधार पर नैनीताल डीएम दीपक रावत ने पीपी को तत्काल प्रभाव से अल्मोड़ा जेल भेजने के लिए तीन दिन पहले निर्देश दिया था। शनिवार को पुलिस फोर्स ने पीपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया। इस मामले में डीएम अल्मोड़ा सविन बंसल ने एसएसपी नैनीताल और जेल अधीक्षक को पीपी के बाबत पत्र भेजा। कारण बताया कि उनके यहां जेल में प्रवीण बाल्मीकि सहित दो बदमाश पहले से बंद हैं और बंदी रक्षकों की संख्या कम हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से पीपी को नैनीताल की अदालत में पेश करना भी खतरनाक होगा। इस मामले में एसपी अल्मोड़ा ने उनको रिपोर्ट दी है। इस कारण पीपी को अल्मोड़ा जेल में रखना ठीक नहीं है। इस बारे में पूछने पर डीएम दीपक रावत ने कहा कि पीपी से नैनीताल जेल में काफी लोग मिलते-जुलते थे। यहां ढलान में जेल होने के कारण सुरक्षा के लिए भी पीपी को रखना ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका एक अन्य साथी भुप्पी भी नैनीताल जेल में है। ऐसे में भी दोनों को एक साथ रखना ठीक नहीं है। अल्मोड़ा डीएम को अपने पड़ोसी अन्य जनपद में अभियुक्त को भेजना चाहिए। दीपक रावत ने कहा कि अभी तक उनको अल्मोड़ा डीएम का पत्र नहीं मिला है, लेकिन जानकारी के आधार पर पीपी को बाहर भेजने के लिए वह आईजी जेल को पत्र लिखेंगे।  जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि नैनीताल जेल में चार सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। वहीं अल्मोड़ा जेल में दस सुरक्षाकर्मी है। अल्मोड़ा जेल सुरक्षित भी है। वहीं नैनीताल जेल खूंखार अपराधियों के लिए ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed