फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Max falls into Kosi, 11 injured

ओवरटेक के चक्कर में मैक्स कोसी में गिरी, 11 घायल

Thu, 26 Feb 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Max falls into Kosi, 11 injured

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर नावली के पास ओवरटेक के चक्कर में मैक्स वाहन कोसी में गिर गया। दुर्घटना में मैक्स सवार 11 यात्री घायल हो गए, जिसमें से गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक ही परिवार से छह लोग घायल हुए।

विज्ञापन


बेड़ीनाग से हल्द्वानी को जा रही मैक्स जीप (यूके 04 टीए-1046) बुधवार दुपहर ढाई बजे नावली के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर कोसी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने कोसी से बाहर निकालकर स्कालर्स होम भुजान की गाड़ी और एक अन्य वाहन से सीएचसी खैरना पहुंचाया।
विज्ञापन


सूचना पर तहसीलदार एचएच खान, कोतवाल हरीश चंद्र पांडा, चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी आदि मौके पर पहुंचे। सीएचसी के डा. अजीत सिंह और डा.देवेश चौधरी ने घायलों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
हादसे में मैक्स सवार राकेश बनकोटी (20) पुत्र तेज सिंह बनकोटी, संतोष बनकोटी (24) पुत्र नारायण सिंह बनकोटी, कमला बनकोटी (34) पत्नी उमेश बनकोटी सभी निवासी बेड़ीनाग।


ये हैं गंभीर
हेमलता बनकोटी (27) पत्नी संतोष बनकोटी, उमेश बनकोटी (35) पुत्र नारायण सिंह, प्रदीप बनकोटी (36) पुत्र महेश बनकोटी सभी निवासी बेड़ीनाग, आशीष बोरा (12) पुत्र प्रदीप बोरा, महेश सिंह (42), प्रदीप बोरा, भूपेश बोरा (40) निवासी बनकोट पिथौरागढ़, महेंद्र सिंह (25) पुत्र दीवान सिंह निवासी मल्लाकोट बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed